Hawwww:बदलापुर के रोल में ही रहते हैं वरूण, श्रद्धा को रूला डाला
वरुण धवन बॉलीवुड के अगले बैड बॉय बन सकते हैं, इसके तो कई सारे कारण हैं लेकिन इसकी वजह से अगर वरूण लोगों को डराने और रूलाने लगें, तो थोड़ी मुश्किल हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं वरूण के बदलापुर कैरेक्टर की जो उन्होंने रियल लाइफ में कुछ ज़्यादा ही सीरियसली ले लिया है। उनके गुस्से और एटीट्यूड का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।
इसी गुस्से के चलते वरूण धवन अपनी एबीसीडी को स्टार श्रद्धा कपूर को भी नाराज़ कर दिया। हुआ यूं कि दोनों डांस रिहर्सल में लगे थे पर श्रद्धा वरूण की एनर्जी के साथ मैच नहीं कर पा रही थीं। वरुण बहुत ही अच्छे डांसर हैं और वो श्रद्धा को बार बार बेहतर करने के लिए कह रहे थे। उन्होंने बेचारी श्रद्धा पर इतना प्रेशर डाला कि वो रोने लगीं। अब ये तो भई गलत बात है।
DDLJ स्पेशल :राज-सिमरन...थोड़ा मुश्किल है पर कोशिश कर सकते हैं ये नई जोड़ियां
हालांकि सुनने में आया है कि श्रद्धा को सॉरी कह कर वरूण ने उन्होंने बहुत सारे डांस वीडियो भेजे हैं। अब सॉरी वॉरी तो ठीक है लेकिन श्रद्धा को रूला डाला, ज़रा कोई आदित्य रॉय कपूर को आवाज़ तो लगाना!


Click it and Unblock the Notifications
