जब पीकू के सेट पर बच्चे बन गए बिग बी
बिग बी अमिताभ बच्चन इस साल 73 वर्ष के हो गए और फिलहाल वो कोलकाता में पीकू की शूटिंग में बिज़ी हैं। पर बिग बी वापस से बच्चे बनना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बी ने बताया कि बचपन के दिनों को वो एक बार फिर से जीना चाहते हैं।
एक किस्सा याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब हम छोटे थे तो लोग पूछते थे कि बड़ा होकर क्या बनना चाहते हो। उस वक्त कोई जवाब नहीं था पर आज है। बिग बी कहते हैं कि बड़ा होकर कोई भी वापस बच्चा ही बनना चाहेगा। कोलकाता की यादों को ताज़ा करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता इकलौता ऐसा शहर है जहां इतनी खुशी है।
पीके के बाद आया पीकू, जानिए फिल्मी किरदारों के अजीबोगरीब नाम
बचपन के दिनों को याद करते हुए वो कहते हैं कि वो आज़ादी के दिन थे। जवान थे, आज़ाद थे और बहुत कुछ ऐसा किया है जो बताया नहीं जा सकता। उस दौर का, उस उम्र का अलग ही मज़ा था।
पढ़िए: बिग बी को किसकी तरह लगती हैं आराध्या
वहीं फिल्म के डायरेक्टर शूजीत सरकार ने भी बताया कि अमिताभ सेट पर हमेशा बच्चे बने रहते हैं। शूट के बाद भी उनमें बच्चों जैसी एक्साइटमेंट और एनर्जी रहती है। अगर वो आस पास हैं तो माहौल कभी डल रह ही नहीं सकता।


Click it and Unblock the Notifications
