..................... PICS: Amitabh Bachchan and Deepika Padukone on the set of Piku - Hindi Filmibeat

PICS: पीकू के सेट पर मिली अमिताभ को नई 'बेटी'

सूजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' लोगों के मन में काफी उत्सुकता पैदा कर रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की तस्वीरों को देखकर यह काफी खुशनुमा सी कहानी लग रही है। जो लोगों के दिलों में घर कर जाएगी। इस फिल्म के शुटिंग की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नोट: पीकू के सेट पर अमिताभ, दीपिका की तमाम दिलचस्प तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें:

फिल्म पीकू में अमिताभ, दीपिका के साथ इरफान खान भी मुख्य किरदार हैं। यह पिता और बेटी के बीच के रिश्ते की कहानी है। जिसमें दीपिका अमिताभ बच्चन की बेटी बनी हैं। फिल्म के सेट की तस्वीरों को देखकर लगता है, जैसे सच में ये दोनों इस किरदार को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। कहीं ये दोनों खिलखिलाते दिख रहे हैं, तो कहीं अमिताभ दीपिका को बेटी की तरह गले लगाते दिख रहे हैं। सेट पर ये तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

आपको बता दें, फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म 30 अप्रैल 2015 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, तब तक फिल्म के चाहने वालों को इसकी तमाम तस्वीरों से ही दिल बहलाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X