इसमें आश्‍चर्य की क्‍या बात है अभिषेक बाबू!

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन के सुपुत्र अभिषेक बच्‍चन हाल ही में मुंबई के सात स्‍थानों पर अपनी आने वाली फिल्‍म रावण का प्रचार करने गए। इसी दौरान मीडिया से मुखातिब हुए अभिषेक बच्‍चन ने कहा, "मैं अपनी फिल्म का प्रचार खुद करना चाहता हूं। मैं दर्शकों के बीच जाकर सीधेतौर पर उन्हें अपनी फिल्म के बारे में बताना चाहता हूं। मैं यह कभी नहीं जानता था कि इतने सारे लोग मुझे जानते हैं। इमानदारी से कहूं तो इतने सारे लोगों को देखकर मैं आश्चर्यचकित था।"

क्लिक करें- लोगों की चाहत का अंदाजा नहीं था: अभिषेक

अभिषेक की इस बात ने उनके चाहने वालों के मन में कई सवाल उत्‍पन्‍न कर दिए। सबसे बड़ा सवाल यह कि उनके लिए आश्‍चर्य की क्‍या बात थी। अरे भाई प्रोमोशन किसी बीहड़ इलाके में करने नहीं बल्कि मुंबई में कर रहे हैं, तो भीड़ तो जुटनी ही है। रही बात अभिषेक को जानने की तो अब मुंबई जहां की सड़कें फिल्‍मी सितारों के नाम से बनी हुई हैं, जिसे फिल्‍मी नगरी कहा जाता है, जिसे फिल्‍मी हस्तियों का गढ़ कहा जाता है, वहां के लोग आपको नहीं जानते होंगे, तो कहां के लोग जानेंगे।

क्लिक करें- अमिताभ की दीवानी हैं जैकलिन

हां यदि अभिषेक यही प्रचार कर्नाटक या तलिनाडु के किसी छोटे से शहर में कर रहे होते तब यह बात बोलते तो मान सकते थे, क्‍योंकि इन राज्‍यों में क्षेत्रीय सितारों का ही बोलबाला है। एक बात और जो सबस अहम है। बच्‍चन परिवार में अगर कोई बीमार भी पड़ जाता है, तो यह बात इंटरनेट पर पोस्‍ट कर दी जाती है। देखते ही देखते अखबारों व इंटरनेट वेबसाइटों की सुर्खियां बन जाती हैं। अभिषेक जो अपने मन की हर बात ट्वीट करते हैं। पिता अमिताभ हर छोटी-बड़ी बात ब्‍लॉग पर पोस्‍ट करते हैं। ऐसे में अगर बच्‍चन परिवार के सदस्‍यों को कोई नहीं तो किसे पहचानेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X