लोगों की चाहत का अंदाजा नहीं था: अभिषेक
मुंबई। जल्द रिलीज होने वाली फिल्म रावण के प्रोमोशन के लिए देश भर में घूम रहे अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें इतने सारे लोग जानते हैं। लोगों की चाहत देख वो दंग रह गए।
मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' के प्रचार के दौरान वह कई स्थानों पर भ्रमण के बाद अभिषेक ने शनिवार को सिनेमैक्स वर्सोवा में मीडिया से कहा, "मै अपनी फिल्म का प्रचार खुद करना चाहता हूं। मैं दर्शकों के बीच जाकर सीधेतौर पर उन्हें अपनी फिल्म के बारे में बताना चाहता हूं। मै यह कभी नहीं जानता था कि इतने सारे लोग मुझे जानते हैं। इमानदारी से कहूं तो इतने सारे लोगों को देखकर मैं आश्चर्यचकित था।"
क्लिक करें: बिपाशा ने दिया सेक्स सीन
अभिषेक अपने आने वाली फिल्म 'रावण' के प्रचार के लिए मुंबई की सात जगहों पर गए। इस दौरान सड़कों के दोनों तरफ इक्कठा हुए लोग उनकी एक झलक पाने और अपने मोबाइल में उनकी तस्वीर उतारने के लिए उतावले थे।
फिल्म के प्रमोशन के अन्य कार्यो में व्यस्त होने की वजह से प्रचार रैली के दौरान अभिषेक की पत्नी एश्वर्या राय बच्चन मौजूद नहीं थी। संवाददाता संम्मेलन के दौरान एश्वर्या भी मौजूद थीं।


Click it and Unblock the Notifications