Shhh..दीपिका और शाहिद के बीच ये क्या गुपचुप बातें हो रही हैं!
[गपशप] शाहिद कपूर दिसंबर में शादी कर रहे हैं। जबसे शाहिद ने अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की है उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सितारे भी उन्हें बधाई देने की होड़ में लगे हुए हैं। बता दें, शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।
इसी कोशिश में थी दीपिका पादुकोण क्योंकि वह चाहती थीं कि शाहिद को मिलकर बधाई दें। लिहाजा, हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान दीपिका का शाहिद के साथ आमना सामना हो ही गया। जिसके बाद दीपिका ने शाहिद को शादी फाइनल होने की बधाई दी।
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका को शाहिद की शादी के बारें में हाल ही में जानकारी मिली। इसीलिए जब उन्हें पता चला शाहिद भी उसी इवेंट में हैं तो उन्होंने शाहिद को ढूंढ़ निकाला।
Awww..अक्षरा हसन और शाहरूख की यह तस्वीर न करें MISS
सूत्रों के मुताबिक, मिलने के बाद दोनों ने काफी समय साथ गुजारा। जहां दोनों गप्पें और ठहाके मारते देखे गए। वहीं, दीपिका शाहिद को समझाती हुईं भी दिखाई दी। Hmmmm.....हो सकता है दीपिका शाहिद को रिलेशनशिप टिप दे रही हों। आखिरकार शाहिद एक नए बंधन में जो बंधने वाले हैं।
पढ़ें- कौन हैं मीरा राजपूत..जो बनेंगी शाहिद कपूर की दुल्हनिया..
या ये भी हो सकता है कि दीपिका शाहिद को मीडिया से बच के कैसे रहा जाए, इसकी टिप दे रही हों। क्योंकि आजकल दीपिका पादुकोण के दिन तो मीडिया के साथ थोड़े ठीक नहीं चल रहे हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


