GOOD News: सोनाक्षी सिन्हा करेंगी शादी.. बनने वाली हैं KHAN परिवार का हिस्सा!
उम्मीद करते हैं यह खबर सच ही हो.. बहरहाल ताजा अफवाहों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रैंड बंटी सचदेवा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें, बंटी सचदेव, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं। हाल ही में बंटी और सीमा अपनी मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाते दिखे जहां सोनाक्षी मौजूद भी थीं।

हालांकि जब सोनाक्षी से इस बारे में सवाल किया तो वह भड़क गयी। लेकिन बातें यहां कहां खत्म होती हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक, बंटी सचदेवा ने सोनाक्षी को हाल ही में शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
सलमान खान से लड़ाई.. है, नहीं है.. पता नहीं.. NO कमेंट्स!
शादी कब, कहां होगी.. यह कुछ भी बाहर नहीं आया है। लेकिन इस खबर को और भी मजबूती इसीलिए मिल रही है क्योंकि सोनाक्षी काफी समय से कोई फिल्म नहीं साइन कर रही हैं।
''सलमान, अक्षय कुमार, अजय देवगन से ही मैंने मारपीट सीखी है....''
सोनाक्षी ने फिल्म नूर के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की। उन्हें फिल्म्स के कई ऑफर मिले लेकिन उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट कर दिया। फ़िलहाल सोनाक्षी की फिल्म अकीरा 2 सितम्बर को रिलीज होगी। लिहाजा, हो सकता है अकीरा की सफलता के बाद सोनाक्षी अपनी शादी पर कुछ बातें करें।
नीचें तस्वीरों में देखें बंटी सचदेव की तस्वीरें.. और खान परिवार के साथ सोनाक्षी सिन्हा-


Click it and Unblock the Notifications







