VOTE: हीरो Vs हीरोपंती...क्या टाईगर श्रॉफ से बेहतर होंगे सूरज पंचोली
हीरोपंती...सबको आती नहीं और मेरी जाती नहीं। टाईगर श्रॉफ ने इस एक डायलॉग से लोगों को अपना फैन बना लिया था। उनकी फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है लेकिन फिर भी टाईगर ज़मीन पर ही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म से डेब्यू करने के बाद सबका दिल ज़रूर जीता पर इस फिल्म को एक और डेब्यू करने वाले का चैलेंज नहीं बनने देना चाहते।
हाल ही में टाईगर ने सूरज पंचोली की फिल्म हीरो की हीरोपंती से तुलना पर कहा कि दोनों फिल्मों की तुलना करना गलत है। उन्होंने कहा कि वो और सूरज दो बिल्कुल अलग लोग हैं और हीरो हीरोपंती से काफी अलग फिल्म है।
[सलमान के 'बच्चे' दे पाएंगे अजय, आमिर और टाईगर को टक्कर]
टाईगर और सूरज की तुलना इसलिए भी की जा रही है क्योंकि जैकी श्रॉफ असली हीरो से सुपरस्टार बने थे। और फिल्म के रीमेक में उनके बेटे की जगह सूरज पंचोली डेब्यू कर रहे हैं। वैसे आप भी वोट करके बताइए कि क्या हीरो और हीरोपंती में कौन सी होगी आपकी चॉइस -


Click it and Unblock the Notifications


