#दो टूक: सलमान खान '13 साल पहले की घटना' पर ही फंसे हुए हैं.. दुर्भाग्यपूर्ण है !!

By Neeti

यह कहना है ग्रेट ग्रैंड मस्ती के स्टार विवेक ओबेरॉय का। विवेक और सलमान खान के बीच कैसा रिश्ता है, यह तो हमें बताने की शायद जरूरत नहीं। लेकिन आज भी लोग विवेक को वह घटना भूलने नहीं देते, जब उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि सलमान खान ने रात में फोन करके धमकी दी है।

Vivek Oberoi

खैर, औरों के लिए भले ही 'रात गई, बात गई'.. कुछ मायने रखते होंगे। लेकिन जो लोग सलमान खान को जानते हैं, उन्हें पता है कि सलमान खान किसी भी बात को भूलते नहीं हैं। और खासकर वे अपने दुश्मनों को कभी माफ नहीं करते।

['सुल्तान' के साथ एक्शन+ कॉमेडी.. अब होगा ब्लॉकबस्टर कलेक्शन!]

ग्रेट ग्रैंड मस्ती की प्रमोशन के दौरान जब विवेक ओबेरॉय से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे सीधे कहा- मैं पिछली बातों को याद नहीं रखता.. मुझे लगता है कि निगेटिविटी किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती.. मैं वैसा इंसान रहा हूं, जो जिंदगी को हमेशा पॉजिटिव नजरिए से देखता है.. मैंने बॉलीवुड में 14 साल में यही सीखा है कि यहां आप विनम्रता के साथ ही आगे बढ़ सकते हैं।

['सुल्तान' में ये भी नहीं देखा.. तो क्या देखा.. फिल्म की सबसे 'खास' बात!]

सलमान खान के साथ दुश्मनी खत्म करने की बात पर विवेक ने कहा, दुभार्ग्यवश.. कुछ लोग 13 साल पहले के उसी वक्त में रहना चाहते हैं जब वह घटना हुई थी। मैं हर दिन अपनी जिंदगी को सेलिब्रेट करता हूं.. मेरा प्यारा सा परिवार है.. मैंने जितना चाहा था, आज मेरे पास उससे कहीं ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X