पिछले पांच दिनों से अनुष्का के घर रात गुजार रहे हैं विराट कोहली?
खबर है कि भारतीय क्रिकेट के उपकप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों डेटिंग कर रहे हैं और विराट इन दिनों अनुष्का के घर मुंबई में बद्रीनाथ टावर के बीसवें माले में मेहमान बने हुए हैं।
एक दैनिक अखबार के माध्यम से यह खबर आयी है कि विराट कोहली इन दिनों अनुष्का के घर पर ही रह रहे हैं। वो पिछले पांच दिनों से अनुष्का के मेहमान बने हुए हैं। विराट कोहली साउथ अफ्रिका से सीधे अनुष्का के घर चले आये थे और अपने घर दिल्ली नहीं गये थे।
दोनों ने नया साल भी साथ में मनाया था जिसके बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों के बीच में केवल दोस्ती नहीं है लेकिन दोनों ही इस बात को अभी छुपा रहे हैं। गौरतलब है कि अनुष्का की स्पेशल गाड़ी विराट कोहली को एयरपोर्ट पर लेने आयी थी।
इससे पहले भी जब विराट कोहली, दक्षिण अफ्रिका जा रहे थे तो भी वह स्पेशली अनुष्का से मिलने आये थे। अनुष्का अंधेरे में और अकेले में विराट से मिलने आयी थीं। दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया था।
वैसे तो दोनों ने हेड एंड शोल्डर का साथ में एड किया है लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच में ज्यादा नजदीकियों की खबर से गॉसिप का बाजार गर्म है देखते हैं कि दोनों ही की ओर से इस मामले पर चुप्पी कब टूटती है फिलहाल तो लोग विराट-अनुष्का से जुड़ी हर खबर को बड़ा तवज्जो दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
