'पीके' की वजह से विराट ने बनाया शतक!
सुनकर शायद आपको हैरानी हुई होगी लेकिन लोगों का मानना यही है कि विराट कोहली के शतक के पीछे फिल्म पीके का हाथ है। अभी तक तो आप लोग यही मान रहे होंगे कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली के इस शतक का एक महत्वपूर्ण कारण हैं लेकिन ये पीके कहां से आ गयी। तो आपको बता दें कि ये पीके की वजह भी कहीं ना कहीं अनुष्का शर्मा से ही जुड़ी हुई है।
बात कुछ यूं है कि विराट कोहली के शतक बनने के बाद से ही लोग लगातार अनुश्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर कई जोक्स मार रहे हैं जिनमें से एक जोक ये भी है कि-
"विराट के कानों में आकर एक खिलाड़ी ने बोला यार ये वही पाकिस्तानी हैं ना,
जिनके लड़के से अनुष्का को पीके में प्यार हो गया था।
बस फिर क्या था विराट को गुस्सा आया,
और उन्होंने बॉल पीटनी शुरु कर दीं।"
अब ये जोक सुनकर आपको हंसी तो जरुर आई होगी और शायद कहीं ना कहीं आप भी अपने दिमाग में ये सोचने लगे होंगे कि वाकई ऐसा हो सकता है। विराट कोहली को अगर कोई अनुष्का शर्मा को लेकर इस तरह की बात कहेगा तो बेचारे कहां अपना गुस्सा निकालेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
