..................... Vidya Balan's favourite actress is Rani | रानी हैं विद्या की फेवरिट हिरोइन! - Hindi Filmibeat

रानी हैं विद्या की फेवरिट हिरोइन!

By Neha Nautiyal

Vidya balan
आजकल विद्या बालन और रानी मुखर्जी दिल्ली में 'हू किल्ड जेसिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों काफी समय साथ भी गुजारते हैं। दिल्ली की गर्मी में विद्या को आउटडोर शूट करना पड़ता है।

पढ़ें: दिल्ली की गर्मी का मजा ले रहीं विद्या

इस बारे में विद्या का कहना है, ''आजकल मैं शूटिंग में इतनी ज्यादा बिजी हूं कि अपने लिए टाइम निकाल पाना बहुत मुश्किल है।'' विद्या को इस बात का भी मलाल है कि दिल्ली में होते हुए वो गुड़गांव में रहने वाली अपनी बहन से मिलने का समय भी नहीं निकाल पा रही हैं। ये पहला मौका है जब विद्या को दिल्ली में शूटिंग करने का मौका मिला है और विद्या को दिल्ली खूब पसंद भी आ रहा है।

विद्या को यहां की खुली चौड़ी सड़कें और भीड़- भाड़ वाली गलियां खूब भा रही हैं। साथ ही विद्या का ये भी कहना है कि वो इसलिए और भी ज्यादा खुश इसलिए हैं क्योंकि उन्हें उनकी पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X