दिल्ली की गर्मी का मजा ले रहीं विद्या
नई दिल्ली। ये बात सुनकर आप जरूर हैरान होंगे लेकिन ये हमारा नहीं बल्कि खुद विद्या का कहना है। एक तरफ जहां दिल्लीवासियों को गर्मी और लू के थपेड़ों ने परेशान कर रखा है, वहीं बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म का कहना है कि वो दिल्ली की भयानक गर्मी और लू का मजा ले रही हैं।
देखें विडियो: 'मौसम' पर शाहिद का क्या कहना है
वैसे आपको बता दें कि अपनी नई फिल्म 'हू किल्ड- जेसिका' की शूटिंग के लिए विद्या इन दिनों दिल्ली मे मौजूद हैं और उन्हें इस मौसम में काम करना खूब पसंद आ रहा है। विद्या ने कहा, "ईमानदारी से कह रही हूं। जब मुझे पता चला कि इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होगी तो मैं डर गई क्योंकि मैंने सुन रखा था कि इस समय यहां बहुत गर्मी पड़ती है, लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई तो गर्मी की वजह से मुझे किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।"
विद्या का कहना है कि शूटिंग के दौरान हम ज्याद से ज्यादा पानी और जूस जैसी चीजें अपने साथ रखते थे। वैसे विद्या की पसंद भी कमाल है पहले तो अपने कपड़ों के चयन को लेकर उनकी पसंद अनोखी थी अब मौसम को लेकर भी ऐसा ही कुछ लगता है।


Click it and Unblock the Notifications
