..................... Vidya Balan Pregnant, Kangana Ranaut Happy just Like Deepika Padukon? - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंट विद्या और फायदा कंगना का.. बनेंगी दूसरी दीपिका?

कहते हैं ना.. सफल होने का मौका इंसान को कभी-कभी भगवान खुद ही दे देता है। अब कंगना को ही लीजिये.. कहा जा रहा है कि सुजॉय घोष की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' में अब लीड रोल वह प्ले करेंगी क्योंकि फिल्म की हिरोईन विद्या बालन ने गर्भवती होने की वजह से फिल्म छोड़ दी है। अब पता नहीं विद्या वाकई में प्रेग्नेंट हैं या नहीं लेकिन इतना तो तय है कि घोष की फिल्म में वह नहीं है।

जिसके चलते कंगना को फायदा हो गया और उनके खाते में एक और अच्छी फिल्म और दमदार करेक्टर जुड़ गया। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है कि किसी दमदार अभिनेत्री की जगह किसी लीडिंग लेडी ने ली हो।

कंगना के आगे सोनम की बिकनी भी फेल

अब फिल्म 'हिरोईन' को देख लीजिये। मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म में लीड रोल के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को साइन किया था लेकिन फिल्म साइन करने के बाद ऐश को पता चला की वह गर्भवती हैं तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी जिसके बाद मधुर ने फिल्म में करीना को अभिनेत्री बनाया।

यह और बात है कि फिल्म कमजोर होने की वजह से चली नहीं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि करीना को इस फिल्म के जरिये काफी सुर्खियां मिली थी क्योंकि उन्होंने ऐश को फिल्म में रीप्लेस किया था।

Did You Know: फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' एक आम औरत के संघर्ष की कहानी है

तो वहीं पिछले साल की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला..रामलीला' में भंसाली ने करीना को साइन किया था लेकिन प्रेग्नेंसी क्लाउज की वजह से करीना ने फिल्म छोड़ दी और दीपिका पादुकोण ने फिल्म साइन कर ली। साल 2013 की सुपर हिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला..रामलीला' ने दीपिका को नंबर वन की पोजिशन पर बिठा दिया।

अब देखते हैं कि घोष की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' से कंगना, दीपिका पादुकोण की तरह बॉक्सऑफिस पर बड़ा धमाका करती हैं या फिर करीना की तरह पर्दे पर टॉय. टॉय फिस्स होती हैं।

Did You Know: फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' में आम औरत के संघर्ष को दिखाया जायेगा। कहा जा रहा है कि यह साल 2012 की अवार्ड वीनिंग फिल्म कहानी की सीक्वेल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X