कोई वरूण धवन की मम्मी को उनका CUTE बेटा लौटा दो
बदलापुर के टीज़र रिलीज़ के बाद अगर किसी चीज़ की बात हो रही है तो वो है वरूण धवन और उनका एंग्री यंग मैन लुक। वरूण ने बताया कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए कतई आसान नहीं था। वो कभी भी इतने डार्क और हिंसक नहीं हो ही नहीं सकते।
वहीं वरूण की मम्मी का कहना है कि वरूण अपने किरदार को घर तक ले आए थे। चीखना चिल्लाना उनका रोज़ का काम हो गया था। न वो कभी शांत रहते थे न ही सब्र रखते थे। बस हर वक्त अपना टेंपर लूज़ कर देते थे। कभी कभी तो उनकी मम्मी इस हद तक डर गईं कि उन्हें लगा कि वरुण कहीं किसी चीज़ से उन्हें मार न दें। वरूण बिल्कुल अपने कैरेक्टर रघु की तरह जीने लगे थे और उनकी मम्मी डर गई थीं कि उनका क्यूट बेटा कहां गया। लेकिन उनकी फिल्म में उनका लुक देखकर वो बहुत खुश हैं और कहती हैं कि अगर फिल्म में बेस्ट काम के लिए ये सब करना पड़े तो चलेगा।
पढ़िए: तो इसलिए ऐश्वर्या राय ने 'बदलापुर' को कहा था NO!
वैसे आपको बता दें कि वरूण का ये लुक उनके भाई ले कॉपी है। तो जो लोग इसे शाहिद के हैदर का कॉपीकैट बता रहे थे, वो ज़रा अब तो रूक जाइये। ऊपर से उनकी मम्मी परेशान थीं कि घर में एक ही जैसे गुस्सैल स्वभाव के दो दो लोग घूम रहे थे।
ट्विटर पर वरूण का लुक देख पागल हो गया बॉलीवुड
वैसे हम वरूण की मम्मी से ज़रा कम सहमत हैं। सोचिए अगर उन्होंने अपने स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शरारतें या मैं तेरा हीरो का मजनू कैरेक्टर घर लाने की ठान ली होती तो उनकी मम्मी का और घर का क्या हाल होता। वैसे वरूण का बदलापुर लुक ने तो कई फैन्स को भी डराया था। लेकिन हमारे क्यूट हम्प्टी शर्मा को उनकी मम्मी ने बड़ा मिस किया ये तो तय है।
जानिए अब एंग्री वरूण स्टूडेंट बनकर कैसे बजाते थे करण जौहर की कहानी की बैंड


Click it and Unblock the Notifications
