VIDEO: यदि ऊंचाई से लगता है डर तो वरूण धवन का यह स्टंट न देंखे!
[बॉलीवुड न्यूज] रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी-2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शकों और बॉलीवुड जगत से इसे काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बहरहाल, वरूण धवन के इस वीडियो को देखकर कुछ समय के लिए आप फिल्म का ट्रेलर भी भूल जाएंगे।
जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद यदि वरूण को बॉलीवुड को नया स्टंट हीरो करार दिया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। दरअसल निर्देशक इसे बॉडी डबल से भी करा सकते थे, लेकिन वरूण ने इसे खुद करने का फैसला लिया।
समुद्र लेवल से 7000 मीटर की ऊंचाई पर एरिजोना में ग्रैड कैनयॉन में वरूण का जंप आपकी सांसे रोक देगा। बता दें, वरूण ने इसके बारे में अपनी फैमिली में भी नहीं बताया था, क्योंकि फिर उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिलती। डराने वाली बात यह है कि इस जंप के दौरान यदि बैलेंस में थोड़ी भी इधर उधर होती तो वरूण की जान जा सकती थी।
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications

