फिर ज़ुबान से फिसले वरूण, खोल दिया आलिया - सिद्धार्थ का सीक्रेट!
वरूण धवन और उनकी दो गज लम्बी ज़बान पता नहीं कितने लोगों की जान की आफत बनेगी। हमेशा वो अपने क्यूट से अंदाज़ में कुछ ना कुछ ऐसा कह देते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं और सेलिब्रिटीज़ परेशान। अब वरूण को कौन समझाए कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में इतना जज़्बाती नहीं हुआ जाता कि दूसरों के सीक्रेट खोलने लगें। हाल ही में उन्होंने रणबीर कैट का सबसे बड़ा सीक्रेट खोल दिया था। इस बार भी वरूण ने शायद सिद्धार्थ आलिया का सीक्रेट खोल दिया है और लोग उनकी बात का मतलब निकाल रहे हैं।
ALSO READ: वरूण ने खोला रणबीर और कैट के कौन सा सीक्रेट, hint-Twitter
अब वरूण के बोल बचन का ताज़ा शिकार हैं आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में बातों बातों में वरूण धवन के मुंह से निकल गया कि मैं उन सबके लिए खुश हूं जो प्यार में हैं। हालांकि उन्होंने तुरंत बात को घुमाते हुए बोला कि क्या उन दोनों के बीच कुछ है। मुझे पता नहीं क्योंकि मैं बहुत दिन से शूट पर बाहर था।
लेकिन तब तक वरूण धवन बुरी तरह फंस चुके थे। उन्होंने कहा कि अगर मैंने इससे ज़्यादा कुछ भी बोला तो बहुत ज़्यादा पिटने वाला हूं, इसलिए सेफ साइड मैं ये बताता हूं कि मुझे कुछ नहीं पता कि यहां क्या हुआ क्योंकि मैं बाहर था।
VIDEO: जी करदा, बदलापुर के वरुण का जुनून और यामी गौतम का ये अवतार!


Click it and Unblock the Notifications












