मिलिए वरूण धवन के दो नए दोस्तों से..आलिया, सिद्धार्थ हुए REPLACE!
[गपशप] वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक ही फिल्म के साथ इंडस्ट्री में एंट्री ली, लिहाजा तीनों ही अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन ताजा हालातों को देखें तो लगता है कि वह दोस्ती बस चंद दिनों की थी और अब आलिया-सिद्धार्थ, वरूण को छोड़ अपने रास्ते आगे बढ़ गए हैं।

जी हां, कुछ दिनों पहले एक इवेंट में जहां तीनों शामिल थे, इन्हें एक-दूसरे को इग्नोर करते देखा गया। जहां आलिया- सिद्धार्थ की बात है तो फिलहाल दोनों ''अच्छे दोस्त'' हैं।
बहरहाल, अब बात आती है वरूण धवन की तो लगता है कि वरूण को भी नए दोस्त मिल गए हैं। एक तो उनकी आने वाली फिल्म एबीसीडी-2 की को-स्टार श्रद्धा कपूर हैं और दूसरी सोनाक्षी सिन्हा। विश्वास नहीं होता तो इन तस्वीरों को ध्यान से देख लीजिए, जहां तीनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
ये तस्वीरें हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स की स्क्रीनिंग की हैं, जहां कई सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इनकी मस्ती के आगे सभी फीके पड़ गए। तीनों ने कई अलग अलग पोज बनाकर तस्वीरें खिंचाई।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




