कुली नंबर 1 के लिए वरुण धवन ने चार्ज की थी सबसे ज्यादा फीस, उड़ जाएंगे होश!
एक्टर वरुण धवन हाल में ही पिता डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए। कुली नंबर 1 में सारा अली खान के अपोसिट पहली बार वरुण धवन दिखे। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, फिल्म के राइट्स बेशक करोड़ों में बिके हो लेकिन फिल्म से ऑडियंस इंप्रेस नहीं हो पाई। लेकिन वरुण धवन का करियर का ग्राफ एकदम बढ़ता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई वरुण धवन की फीस पर यकीन करें तो आप समझ जाएंगे कि कैसे तेजी से वरुण धवन अपने करियर को संवारते दिख रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो 25 दिसंबर 2020 को रिलीज हुई कुली नंबर 1 के लिए वरुण धवन को भारी भरकम फीस से नवाजा गया था। वरुण धवन का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाता दिख रहा है। पिछले फिल्मों के रिजल्ट और उनकी लोकप्रियता के मद्देनजर उनकी डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ती जा रही है। फिल्म की डील ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई।
इसी रिपोर्ट में कहा गया कि कुली नंबर वन के लिए वरुण धवन को अभी तक उनके करियर में सबसे ज्यादा फीस ऑफर हुई। सूत्रों के हवाले से वरुण धवन को कुली नंबर वन के लिए 25 करोड़ रुपये मिले।

डेविड धवन को मिले कुली नंबर 1 के लिए करोड़ों
रिपोर्ट्स सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया है कि वरुण धवन के पिता डेविड धवन जिन्होंने इस फिल्म को निर्देशित किया है उन्हें 15 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट के लिए मिले।

वरुण धवन के भाई की भी बल्ले बल्ले
वहीं रोहित धवन जो कि एसोसिएट डायरेक्टर रहे उन्हें 7 करोड़ रुपये कुली नबंर के लिए भुगतान किए गए। रिपोर्ट में दावा किया गया किया धवन फैमिली ने करीब 50 करोड़ रुपये इस फिल्म से कमाए।

वरुण धवन की जुग जुग जियो
वरुण धवन अब अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग में जुट चुके हैं। राज मेहता की फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर व नीतू कपूर भी नजर आने वाले हैं।

श्रीराम राघवन की इक्कीस में वरुण धवन
वरुण धवन के पास एक बड़ा प्रोजेक्ट श्रीराम राघवन का भी है। इस फिल्म का नाम इक्कीस है। फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में कमाल करते नजर आ सकते हैं।
विराट-अनुष्का की बेटी से मिलने की फैमिली को भी इजाजत नहीं, अस्पातल में टाइट की सिक्यॉरिटी


Click it and Unblock the Notifications