पोस्टपोन हो रही है वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की ये फिल्म, पोस्टर के साथ हुई थी घोषणा?

स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद, फिलहाल वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'कुली नंबर वन' को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली। वहीं, कुछ दिनों पहले ही वरुण की एक और फिल्म की घोषणा की गई, जिसका नाम है- मिस्टर लेले। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट है 1 जनवरी 2021। फिल्म में वरुण के साथ भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी फाइनल थीं। जाहिर है वरुण फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे।

लेकिन अफवाहों की मानें तो ये फिल्म अब आगे के लिए टल चुकी है। दरअसल, शशांक खेतान ने फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु कर दिया है, लेकिन तीनों सितारों के डेट्स ही मैच नहीं कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी कुछ परेशानी है। लिहाजा, इसमें कुछ बदलाव करने की बात चल रही है।

Varun Dhawan

फिल्म इसी महीने से फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। बहरहाल, इससे पहले भी वरुण और शशांक की फिल्म 'रणभूमि' अनाउंस हुई थी, लेकिन फिर डिब्बाबंद हो गई। वहीं अब मिस्टर लेले भी खतरे में है।

पहले भी कई बार हो चुका है जब किसी फिल्म की जोर शोर से घोषणा की गई, लेकिन जल्द ही डिब्बाबंद हो गई.. कभी स्टारकास्ट की वजह से तो कभी बजट या कभी किसी आकस्मिक आपत्ति की वजह से। सलमान खान, आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक की फिल्में डिब्बाबंद हो चुकी हैं।

यहां जानें और कौन सी फिल्में हैं.. जो सुपरस्टार्स होते हुए भी कभी नहीं बन पाईं-

'सूर्यवंशी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान से क्लैश करेंगे अक्षय कुमार!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X