'सूर्यवंशी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान से क्लैश करेंगे अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। सूर्यवंशी से 200-250 करोड़ तक की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, यदि अक्षय कुमार की ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो 200 करोड़ क्लब में वह आमिर खान के साथ क्लैश करेंगे।
बता दें, 200 करोड़ क्लब में अब तक अक्षय कुमार की तीन फिल्में शामिल हैं। जबकि सूर्यवंशी उनकी चौथी फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और शानदार रिस्पॉस मिल रहा है। इस फिल्म के साथ पहली बार अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी साथ आए हैं।

क्लैश की बात करें तो जहां अक्षय की तीन फिल्में 200 करोड़ पार कर चुकी हैं। वहीं, आमिर खान की चार फिल्में 200 करोड़ क्लब में शामिल हैं। सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार, आमिर खान से क्लैश कर सकते हैं।
बहरहाल, यहां जानें 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों का हिसाब किताब-
'सूर्यवंशी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अक्षय कुमार- 300 करोड़ क्लब में एंट्री!


Click it and Unblock the Notifications











