शाहरूख, आमिर से अलग..सलमान अपनी स्क्रीन इमेज को रखते हैं Good!

By Neeti

[गपशप] सलमान खान की इस साल दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कबीर खान की 'बजरंगी भाईजान' और सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो'। दोनों ही फिल्मों में सलमान काफी क्लीन एंड क्लीर इमेज के साथ दिखने वाले हैं। यानि की नो निगेटिव रोल..उनका किरदार सिर्फ शांति का प्रतीक है।

जी हां, इस साल सलमान 'बजरंगी भाईजान' में भारत- पाकिस्तान के बीच शांति के दूत बने नजर आएंगे। काफी समय के बाद सलमान पिता जैसे रूप में नजर आने वाले हैं, जिसे बॉर्डर के पास से एक छोटी बच्ची मिल जाती है और फिर वह किस तरह से बच्ची का ख्याल रखते हैं और उसे उसके परिवार से मिलाने की कोशिश करते हैं।

जबकि, नवंबर में आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन..' में सलमान खान एक बार फिर प्रेम के किरदार में दिखने वाले हैं। जी हां, 'प्रेम'..जो किसी मामले में भगवान राम से कम नहीं होता। एक अच्छा बेटा, भाई, प्रेमी, पति..और जिसे समाज की भी उतनी ही परवाह होती है।

Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!

बहरहाल, एक्टर से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'सलमान हमेशा से अपनी स्क्रीन इमेज को लेकर काफी सचेत रहते हैं। सलमान ने कभी किसी फिल्म में लड़की के साथ जबरदस्ती नहीं की है या कभी 'किस' नहीं किया है।' लेकिन अब सलमान कुछ ऐसे रोल भी करना चाहते हैं, जो आम किरदार से अलग हो। लिहाजा, इस दोनों फिल्मों में सलमान को वह बात लगी।

सलमान खान नहीं साइन करेंगे अब कोई फिल्म!

इस मामले में सलमान की तुलना बाकी दो खानों से करें तो सलमान थोड़ा अलग दिखेंगे। आमिर खान भले ही अपनी फिल्मों से समाज बदलने की बात करते हों, लेकिन धूम-3 और गजनी जैसी फिल्मों से उन्होंने खुद से वह टैग भी हटा लिया।

वहीं शाहरूख खान भी अपनी स्क्रीन इमेज के साथ काफी खेलते दिखते हैं। कभी निगेटिव, कभी रोमांटिक, तो कभी सुपरहीरो..। लिहाजा, यह बात माननी होगी कि रील लाइफ में सलमान अपनी इमेज के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X