प्लीज मुझे आंटी मत कहो: फराह खान

वैसे तो छोटे पर्दे पर फराह खान पहले भी कई बार दिख चुकी हैं, लेकिन छोटे उस्तादों से उनका पाला पहली बार पड़ रहा है। हाल ही में लिटिल मास्टर्स में एक प्रतिभागी बच्चे ने उन्हें आंटी बोल दिया, तो वो अचानक सीट से उछल पड़ीं।
क्लिक करें- क्या होगा बालिका वधु आनंदी का?
फराह ने तुरंत माइक उठाया और बोलीं- प्लीज़, डोंट कॉल मी आंटी (कृपया मुझे आंटी मत कहो)। फराह आगे बोलीं, "माना की मैं तीन बच्चों की मां हूं, लेकिन अभी मैं इतनी भी बूढ़ी नहीं हुई कि तुम लोग मुझे आंटी कहो।" खास बात तो यह है कि फराह ने सभी प्रतिभागी बच्चों से साफ कहा कि वो उन्हें आंटी के बजाये दीदी कहें।
खैर जो भी हो फराह को दीदी कहें या आंटी, उनका टैलेंट दबने वाला नहीं हैं। कोरियोग्राफर, एंकर व निदेशक के रूप में सिनेमा जगत में आयीं फराह खान जहां भी जाती हैं छा जाती हैं। शायद यही खूबी प्रशंसकों को उनकी ओर खींचती है।


Click it and Unblock the Notifications