..................... Dadisa wants a new bride for Jagdish : Balika Vadhu | बालिका वधु: क्या होगा आनंदी का? - Hindi Filmibeat

बालिका वधु: क्या होगा आनंदी का?

Balika Vadhu
कलर्स के बहुचर्चित कार्यक्रम 'बालिका वधू ' के आनंदी-जगिया की शादी के 5 साल पूरे हो गए। दोनों की खुशी छिपाए नहीं छिप रही लेकिन अब दोनों की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण क्योंकि आनंदी-जगदीश की शादी की सालगिरह पर ही दादी सा ने दोनों को हमेशा के लिए दूर करने का फैसला ले लिया है।

क्लिक करें : फिल्मी गपशप

दादीसा ने अख्खा तीज यानि शादी की सालगिरह के दिन जगदीश का दूसरा ब्याह करने का मन बना लिया है। जब से आनंदी को दिमागी बीमारी हुई है तभी से दादीसा को अपने लाडले पोते जगदीश के जीवन की चिंता सताए जा रही है। अपने पोते की बींदनी की ऐसी हालत देखते हुए दादीसा ने जगदीश के लिए दूसरी बींदनी पसंद भी कर ली है।

क्लिक करें : मजेदार चुटकुले

फिर आनंदी का क्या होगा ? क्या जगदीश के लिए अपनी जान तक दांव पर लगाने वाली आनंदी के एहसान को दादीसा भूल जाएंगी। अभी तक घरवालों को दादीसा के इस फैसले की भनक तक नहीं है। सवाल यही है कि जब घरवालों को अपनी मांसा के इस फैसले के बारे में पता चलेगा तब क्या होगा। क्या दादीसा घर ले आएंगी आनंदी की सौतन। देखते रहिए बालिका वधू जहां दिखेगा एक बहुत बड़ा ट्विस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X