बॉलीवुड के एक टॉप एक्टर ने बताया सनी लियोन को टॉप एक्ट्रेस!
सनी लियोन ने गूगल की सर्च लिस्ट में बॉलीवुड के सभी सेलेब्स को पछाड़ते हुए नंबर एक की पोज़ीशन हासिल की थी। लेकिन अब सनी लियोन बन गई है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस। बॉलीवुड के एक 'टॉप एक्टर' का कहना है कि सनी लियोन एक बेहतरीन अदाकारा हैं। बल्कि ये कहना गलत नहीं होगा कि सनी लियोन इस समय बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। भई सही बात है सनी ने रागिनी एमएमएस 2 में और कितनी सारी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग का बेहतरीन नमूना पेश किया है।
अब आप ये तो ज़रूर जानना चाहेंगे कि सनी को ये गरिमामयी पदवी दी किसने है। तो मिलिए बॉलीवुड के टॉप एक्टर तुषार कपूर से। अब तो आपको सनी के लिए ये आंकलन एकदम सटीक लग रहा होगा। भई अब तुषार किसी की एक्टिंग स्किल्स जज करेंगे तब तो फिर। खैर तुषार ने ये बेतुका बयान दिया है सनी लियोन के साथ उनकी आने वाली फिल्म मस्तीज़ादे के लिए। इस फिल्म में सनी बहुत ही चैलेंजिंग रोल निभा रही हैं और उनका नाम है लैला लेले! आगे कुछ भी कहने की हमें ज़रूरत नहीं है। प्रियंका, कंगना, कोंकणा, परिणीति, दीपिका तैयार हो जाइये आपके लिए कंपिटीशन आ चुका है। एक्टिंग के महागुरू ने अपना जजमेंट दे दिया है।
साल खल्लास: सनी लियोन को सबसे ज़्यादा सर्च करने के लिए धन्यवाद


Click it and Unblock the Notifications
