''मैं ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा फैन हूं.. और उनके जैसे ही बनना चाहता हूं..''
[गपशप] टाईगर श्राफ का 'बागी' लुक जबसे लोगों के सामने आया है, उनकी तुलना ऋतिक रोशन से शुरू हो गई है। खासकर टाईगर की बॉडी को लेकर उन्हें ऋतिक से जोड़ा जाता है। अब तक बॉलीवुड में ऋतिक अपनी परफेक्ट बॉडी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन टाईगर भी फिल्म बागी में ऋतिक को टक्कर देते दिख रहे हैं।
खैर, टाईगर इसे अपनी खुशनसीबी मानते हैं कि उन्हें ऋतिक के साथ जोड़ा जा रहा है। टाईगर ने इस बारे में कहा-'मैं ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा फैन हूं.. ऋतिक दूसरे एक्टरों से काफी अलग हैं और मैं उन्हीं के कदमों पर आगे बढ़ना चाहता हूं..' साथ ही टाईगर ने कहा कि मैं अपनी हर फिल्म से दर्शकों पर अपना छाप छोड़ना चाहता हूं।
New PIC: 'बागी' फिल्म से पहले.. टाईगर श्राफ का फाइटर लुक.. दमदार!
खैर, टाईगर श्राफ ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' से ही एक्शन में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। वहीं, बागी का ट्रेलर भी धमाका कर चुका है। फैंस को श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है। लिहाजा, हमें विश्वास है कि फिल्म बागी में भी वे कुछ धमाल करने वाले हैं।
बहरहाल, यहां जानें टाईगर किन किन सुपरस्टार्स से मिलते- जुलते हैं-


Click it and Unblock the Notifications



