शाहरूख, सलमान और आमिर खान को टाईगर श्राफ ने किया REJECT!
[गपशप] बॉलीवुड की खान तिकड़ी.. यानि की शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान। इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो इनके साथ काम करने की इच्छा न रखता हो। बहरहाल, इस लिस्ट में ताजा नाम है टाईगर श्राफ का। जी हां टाईगर खान्स के साथ काम नहीं करना चाहते।

इससे पहले कि आप कुछ निगेटिव सोचें, हम आपको टाईगर की पूरी बात बताना चाहेंगे। दरअसल, एक इवेंट के दौरान जब टाईगर से पूछा गया कि यदि मौका मिले तो वे किस खान के साथ काम करना चाहेंगे.. शाहरूख, सलमान या आमिर?
आमिर खान की जगह लेंगे टाईगर श्राफ.. फैंस हो जाएं खुश!
तो टाईगर ने बड़ी मासूमियत के साथ जवाब दिया कि, इन तीनों में से किसी के साथ भी नहीं। क्योंकि यदि ये फिल्म में रहेंगे तो कोई मुझे क्यों देखेगा..ये तीनों बहुत बड़े स्टार हैं।
हम्मम.. मानना पड़ेगा। टाईगर का जवाब हमें तो बहुत क्यूट लगा। बता दें, जल्द ही हम साजिद नाडियावाला की फिल्म बागी में टाईगर को श्रद्धा कपूर के साथ देंखेगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



