'बागी' के लिए टाईगर श्राफ की जबरदस्त ट्रेनिंग.. SOLID एक्शन!

[गपशप] टाईगर श्राफ अपनी आने वाली फिल्म 'बागी' के लिए काफी कड़ी ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। अपने ट्रेनिंग सेशन से टाईगर ने एक वीडियो रिलीज किया है, जहां वे मार्सल आर्ट्स किक प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

'बागी' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरु हो चुकी है। टाईगर और श्रद्धा कपूर पूरे जोर शोर के साथ फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है और यह आप टाईगर के वीडियो से ही समझ जाएंगे।

LOOKS: 'बागी' में टाईगर श्राफ = सलमान का चेहरा, ऋतिक की बॉडी

सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। टाईगर ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' से ही एक्शन में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। लिहाजा, हमें विश्वास है कि फिल्म बागी में भी वे कुछ धमाल करने वाले हैं।

यहां देखें ट्रनिंग करते हुए टाईगर श्राफ की वीडियो-

Thank you legs for not giving up on me. #Baaghi #FinalCountdown #Begins 🙏

A video posted by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X