DHAMAKA: सलमान खान के बाद.. फिर शाहरूख के साथ दिखेगी इनकी जोड़ी!
[गपशप] शाहरूख खान ने इस खबर पर मुहर तो लगा ही दी है कि वो अपना अगला प्रोजेक्ट इम्तियाज़ अली के साथ करने वाले हैं। वहीं, पिछले दिनों फिल्म से जुड़ी कुछ डीटेल्स भी सामने आई हैं। इम्तियाज़ अली की यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी और शाहरूख इसमें एक सिख का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में शाहरूख खान एक सिख होंगे जिसकी कहानी पंजाब से लंदन तक की होगी। फिल्म की शूटिंग भी लंदन में ही होनी है। जैसे ही शाहरूख गौरी शिंदे की फिल्म की शूटिंग खत्म कर लेंगे। इम्तियाज अपनी इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
ALERT: संजय लीला भंसाली- शाहरूख खान.. एक ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी!
बहरहाल, ताजा खबर यह है कि इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ एक बार फिर दिख सकती हैं सुल्तान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा। जी हां, रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान के बाद एक बार फिर ये दो सितारे साथ आने वाले हैं। दरअसल, अनुष्का को जैसे ही इस फिल्म के अप्रोच किया गया, उन्हें अपना किरदार बेहद पसंद आया। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।
वैसे अनुष्का शर्मा की बात करें तो अनुष्का उन एक्ट्रेसस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों सुपर खान यानि की खान तिकड़ी के साथ काम किया है।
यहां जानते हैं अब तक किन एक्ट्रेसस ने तीनों खान के साथ किया है काम-


Click it and Unblock the Notifications














