Ohhhh...वरूण धवन इनसे नर्वस हो जाते हैं!
वरूण धवन को आजकल एक नई बीमारी लगी है...नर्वस होने की। कोई ऐसा है जिसके सामने आते ही वरूण नर्वस हो जाते हैं। अब इससे पहले कि आप उन सभी हीरोइनें के नाम सोचने लग जाएं जिनके नाम वरूण से जोड़े जाएं तो ज़रा ठंडे रहिए और हर खबर में मसाला ना ढूंढने का न्यू ईयर रिसॉल्यूशन लीजिए।
तो बात हो रही थी वरूण धवन की और उनकी नर्वसनेस की। दरअसल वरुण को नर्वस करने वाले इंसान हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी। जी हां, वरूण नवाज़ुद्दीन जैसे मंजे हुए कलाकार के साथ सीन देने में नर्वस हो जाते थे। अपनी आने वाली फिल्म बदलापुर में वरूण जहां मेन लीड हैं वहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी निगेटिव किरदार में हैं। दोनों जब भी साथ में सीन करते थे तो वरूण इतने प्रभावित हो जाते थे कि नर्वस हो जाते थे।
ALSO READ: कहानी की band:स्टूडेंट ऑफ द इयर, ये 'बच्चे' बोर्ड एक्ज़ाम में पास कैसे हो गए!!!
वरुण की नर्वसनेस वाजिब भी है। नवाज़ुद्दीन के कद का कोई भी एक्टर अगर नए टैलेंट के सामने आएगा तो आदमी डरेगा ही। लेकिन बदलापुर के लिए वरूण अपनी एक्टिंग स्किल्स पर काम कर रहे हैं उससे ये तय है कि आने वाले समय में डायरेक्टर्स उन्हें बहुत सीरियसली लेने वाले हैं।
ALSO READ....तो आलिया हम्पटी की नहीं, सिद्धार्थ की बनती दुल्हनिया


Click it and Unblock the Notifications
