अजय, अक्षय के बाद सलमान के साथ भी तमन्ना!
तमन्ना एक तमिल एक्ट्रेस हैं और हिम्मतवाला फिल्म उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। हिम्मतवाला फिल्म सालों पहले आई जीतेंद्र और श्रीदेवी की फिल्म हिम्मतवाला की रीमेक है। फिल्म में पहले वाली फिल्म के ही गाने रखे गये हैं। अजय देवगन जहां जीतेंद्र के किरदार में नज़र आएंगे वहीं तमन्ना श्रीदेवी के किरदार में। तमन्ना भाटिया तमिल इंडस्ट्री में भी बहुत मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कुछ टीवी एड में भी काम किया है। ये तो थी बाद अजय देवगन और अक्षय कुमार की लेकिन खबर तो ये भी है कि शायद सलमान खान की फिल्म मेंटल जिसकी शूटिंग दुबई में शुरु होने वाली है में भी तमन्ना भाटिया मूख्य किरदार में हैं।
सोहेल खान द्वारा निर्देशत की जा रही फिल्म मेंटल में सलमान खान तो मुख्य भूमिका में हैं लेकिन एक्ट्रेस कौन है इसका पता किसी को नहीं है। लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि तमन्ना भाटिया इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। क्योंकि तमन्ना इस समय बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम कर रही हैं तो लोगों को लगा कि सलमान भी इस नयी एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में लेने को जरुर उत्सुक होंगे। फिल्हाल तो तमन्ना के बढ़ते कदम देखकर यही लगता है कि जल्द ही तमन्ना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए एक कड़ा मुकाबला खड़ा करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
