किस किस ने किस किया वीना मलिक को!
वीना मलिक जो भी करें कम है। वीना मलिक को सिर्फ सुर्खियों में रहने का बहाना चाहिए इसीलिये तो वो हर बार कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे वो खबरों की सुर्खियों में लगातार बनी रहें। वीना मलिक ने हाल ही में 26 फरवरी को अपना 29वां जन्मदिन मनाया और इस दिन उनके फैन्स और उनकी फिल्म दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स के कॉंटेस्ट में भाग लेने वाले कंटस्टेंट ने उनके हाथों पर एक मिनट में 137 बार किस करके उनके नाम पर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान वीना मलिक को किसकरने के लिए वहां पर कई सारे लोग जमा हुए और उन्होंने वीना मलिक पर किस की बौछार कर दी।
वीना मलिक सबसे पहले बिग बॉस के सीजन 4 के दौरान अश्मित पटेल के साथ रोमांस करती नज़र आईं थीं। और अब वीना मलिक की पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिंदगी 50-50' जल्द ही रिलीज होने वाली है। वीना मलिक ने अपनी फिल्म 'दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स' में कई सारे इंटिमेट सीन्स दिये हैं और साथ ही उनकी आने वाली फिल्म जिंदगी 50-50 में भी वीना मलिक बहुत ही बोल्ड किरदार में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वीना मलिक ने कई सारे अतरंग सीन्स दिये हैं।
वीना मलिक ने एक मिनट में 137 बार किस करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और वीना मलिक ने ये भी कहा कि कि उन्होंने सलमान खान से बहुत आगे निकल गयी हैं। क्योंकि इससे पहले ये रिकॉर्ड सलमान खान के नाम था। सलमान खान को बच्चों ने एक मिनट में 108 बार किस किया था और अब वीना मलिक के फैन्स ने उन्हें एक मिनट में 137 बार किस करके ये रिकॉर्ड उनके नाम कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












