बाप का भी ख्याल नहीं और सुजैन गटक गयी 6 गिलास शराब..

पिछले साल ने जाते-जाते बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया को एक शॉकिंग न्यूज दी थी और वह थी सिने अभिनेता रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन रोशन के तलाक की खबर।

तमाम कोशिशों के बावजूद आज तक पता नहीं चल पाया है कि दोनों के तलाक की वजह क्या है और किस कारण एक 17 साल का लंबा रिलेशनशिप खत्म हो गया। दोनों कपल एक-दूसरे के लिए जीने-मरने की कसम खाते थे। दोनों के प्यार की निशानी दो बेटे हैं जिनमें दोनों की जान बसती है, उनका भी ख्याल ना करते हुए आज रितिक-सुजैन अलग हो चुके हैं।

जहां रितिक इस मु्द्दे से काफी दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सुजैन की हरकतें कुछ और सोचने पर मजबूर करती हैं। हाल ही में सुजैन अपनी फैमिली यानी की संजय खान के परिवार के साथ दुबई में थीं जहां उनके साथ उनकी सहेली शाहरूख की पत्नी गौरी खान भी मौजूद थीं। दोनों रियल स्टेट के प्रोजेक्ट 'नाइरा' की लॉन्चिंग में पहुंची थीं। नए प्रोजेक्ट के लॉन्च में सुजैन का पूरा परिवार मौजूद था।

Did You Know: किंग खान को चूमना चाहती थीं सुजैन

लांचिंग के बाद एमिरेट्स हिल्स पर दोनों की कॉमन फ्रेंड रेखा तौरानी ने शानदार पार्टी रखी थी जहां सभी लोगों को खासा इंज्वाय करते देखा गया लेकिन हैरानी उस समय हो गयी कि सुजैन उत्साहित होकर पार्टी में अपने परिवार वालों के ही सामने 6 गिलास वाइन गटक गयीं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसके बाद उनका क्या हाल हुआ होगा? अंदर की खबर रखने वालों का तो कहना है कि मैडम को लड़खड़ाती हालत में होटल लाया गया।

सुजैन की वजह से राकेश रोशन ने रितिक को घर से निकाला?

ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है कि सुजैन ने ज्यादा शराब पी ली हो। तलाक की खबर के कुछ ही दिन बाद एक इवेंट के दौरान सुजैन को पब्लिकली दारू पीते देखा गया था। वनइंडिया कि रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के मुताबिक उस समय भी इवेंट में मौजूद लोग सुजैन की इस हरकत से काफी हैरान थे।

Did You Know: आज से करीब दो साल पहले एक नेशनल चैट शो के दौरान सुजैन ने कहा था कि वह शाहरूख को चूमना चाहती हैं। शो जब उनसे पूछा गया था कि अगर एक सुबह वो उठें तो और उन्हें पता चले कि वह गौरी खान हों तो वो क्या करेंगी? सुजैन ने तपाक से जो जवाब दिया था कि वो शाहरूख को लिप किस करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X