गौरी और सुजैन की अनदेखी तस्वीरें
मुंबई। रितिक रोशन और शाहरूख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार है। इन दोनों सुपरस्टारों की पत्नियां सुजैन और गौरी आपस में अच्छी दोस्त होने के साथ ही बिजनेस पार्टनर भी है। जिसके कारण इन दोनों की अपनी एक अलग पहचान है।
यह कई लोग नहीं जानते हैं कि शाहरूख और रितिक अपनी पत्नियों के कारण ही अच्छे दोस्त हैं। एक बार सुजैन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गौरी वाकई में बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होने इस बात का भी खंडन किया कि हमारे बीच कोई भी ईगो प्राब्लम नहीं हैं।
शाहरूख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि गौरी और सुजैन वाकई में बेहद प्रतिभाशाली है। उन्होने घर का इंटीरियर बेहतर ढंग से सजाया है।


Click it and Unblock the Notifications