सुशांत सिंह राजपूत ने किया अंकिता लोखंडे को प्रपोज़, जून में शादी!
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का पवित्र रिश्ता फाइनली सील हो गया है। खबरी का कहना है कि दोनों ने दुबई में न्यू ईयर साथ में सेलिब्रेट किया और यही सुशांत यानि कि आपके मानव ने अपनी अर्चना यानि अंकिता लोखंडे को शादी के लिए प्रपोज़ कर डाला। सुशांत और अंकिता वैसे भी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और दोनों को ही शादी बस एक फॉरमैलिटी लग रही है जिसे जल्द से जल्द निपटाने का प्लान बनाया जा रहा है।
लेकिन अगर आपको याद हो तो हमने आपको बताया था कि सुशांत को अंकिता ने धमकी भी दी है।
ALSO READ: अंकिता की किस धमकी से डरे सुशांत सिंह राजपूत!
तो माजरा ये है कि अंकिता का सीरियल पवित्र रिश्ता के खत्म होने के बाद उन्होंने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया मतलब कि उनके पास टाइम ही टाइम है। वहीं पीके के साथ 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद सुशांत डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की भी शूटिंग निबटा चुके हैं।
अपनी अगली तीन फिल्मों की शूटिंग से पहले वो शादी का काम करके खत्म करना चाह रहे हैं जिसके बाद उन्हें एमएस धोनी, पानी और आलिया भट्ट के साथ होमी अदाजानिया की अगली फिल्म करनी है। इसे कहते हैं स्टार का टाइम मैनेजमेंट!


Click it and Unblock the Notifications
