PICS:Pk प्रमोशन्स से दूर, गर्लफ्रेंड के साथ सुशांत का Photo ब्रेक!
सुशांत सिंह राजपूत वो कलाकार हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया। काई पो छे में सब उनकी एक्टिंग के कायल हो गए। इसके बाद शुद्ध देसी रोमांस से उन्होंने मेन स्ट्रीम पर कब्ज़ा। फिर सुशांत के हाथ आई पीके और आमिर खान की इस फिल्म में अनुष्का के साथ सुशांत केवल चार कदम चल कर ही काफी हाइप बना चुके हैं। राजकुमार हीरानी ने अब तक आमिर की छाया में उन्हें छुपाकर भी रखा हुआ है।
जानिए: 5 कारण, Pk प्रमोशन्स से क्यों दूर हैं सुशांत सिंह राजपूत
अब सुशांत पीके प्रमोशन्स से दूर भले ही हैं पर अपनी फिल्म के लिए वो बेहद नर्वस हैं। अब ऐसे में वही काम आते हैं जो आपके करीब हों। तो सुशांत इस वक्त आराम से घर में अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका इस गेट टुगेदर में साथ दिया टीवी स्टार मौनी रॉय ने। इस मस्ती टाइम की फोटो सुशांत ने अपने ट्विटर पर भी पोस्ट की।
पढ़िए: गुज़रे ज़माने में ले जाएंगी ये फिल्में
गौरतलब है कि सुशांत इस समय बॉलीवुड के सबसे प्रॉमिसिंग स्टार हैं। डायरेक्टर होमी अदजानिया अपनी आने वाली फिल्म में आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत को एक नए रुप में पेश करने वाले हैं। बॉलीवुड गलियारे में इस बात की चर्चा है कि होमी की यह फिल्म एपिक लव स्टोरी पर आधारित होगी।
पढ़िए: कैसे शूट हुआ बॉलिवुड का सबसे लंबा किसिंग सीन
वहीं इन दिनों जहां एक तरफ सुशांत दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका फर्स्ट लुक वैसे भी बहुत ही धमाकेदार है। तो ऐसे में सुशांत का ये फोटो ब्रेक दर्शकों को भी बेहद पसंद आया।


Click it and Unblock the Notifications
