सुशांत केस में नया चौंका देने वाला खुलासा, मौत की सुबह सुशांत का विकिपीडिया कैसे हुआ अपडेट? लगे आरोप
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लगातार नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं। एक बार फिर चौंकाने वाली बातें इस केस में सामने आईं हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉर्ट्स शेयर कर आरोप लगाए कि, सुशांत की सुसाइड की खबर सामने आने से पहले ही 14 जून की सुबह आठ बजकर 59 मिनट पर ही विकीपीडिया पेज पर मौत के बारे में अपेडट कर दिया गया था। कई यूजर्स ने सबूत के लिए स्क्रीनशॉर्ट शेयर किए। ये मामला लगातार गरमाता जा रहा है। कभी नए नए कयास सामने आ रहे हैं तो कभी सवाल उठाए जा रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लवस्टोरी, ऐसी थी पहली और आखिर मुलाकात-PICS
खबरों की मानें तो पुलिस के हाथ ये एक नया सुराग लगा है। जोकि चौंका देने वाला है। वहीं सोशल मीडिया पर भी ये लगातार मांग की जा रही है कि सुशांत केस में सीबीआई जांच हो। रोजाना ट्विटर पर सीबीआई जांच को लेकर हैशटैग ट्रेंड होते हैं। जहां हजारों यूजर्स उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब विकीपीडिया के अपेडट होने वाली बात ने हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस भी इस मामले में जांच में जूट गई है। इससे पहले भी ट्विटर को चिट्ठी लिख पुलिस ने सुशांत के सोशल मीडिया पर सक्रीय होने की सभी डिटेल मांगी थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications