रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लवस्टोरी, ऐसी थी पहली और आखिर मुलाकात-PICS
जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि इन दिनों वह दोस्त सुशांत सिहं राजपूत के जाने के बाद काफी दुखी नजर आ रही हैं। 1 जुलाई 1992 में जन्मीं रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। इन दिनों भी रिया सुशांत केस के चलते चर्चा में हैं। कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत साथ में ही रह रहे थे। इस सिलसिले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई। आइए आपको बताते हैं कैसी थी सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की लवस्टोरी।
इसी साल जनवरी में सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने ट्विटर पर खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी। जिसके बाद मानों इंडस्ट्री से लेकर प्रशसंकों के बीच इस रिश्ते पर मुहर लग गई। दोनों की ये तस्वीर वेकेशन से साथ में आई। इतना ही नहीं, रिया ने बर्थडे पर सुशांत को गोल्डन हार्ट वाला शख्स बताया था।


Click it and Unblock the Notifications