सलमान के 'नो एंट्री' जोन में एडल्ट सन्नी की एंट्री!

बॉलीवुड की बेबीडॉल यानी सन्नी लियोन ने भारतीय सरजमीं पर बिग 'बॉस सीजन 4' के जरिये कदम रखा था। शो के होस्ट सलमान खान थे जिनके बारे में बात करते हुए सन्नी ने इच्छा जताई थी वो दिन उनके लिए काफी बड़ा होगा जिस दिन उन्हें सलमान संग काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन शायद उनकी जिंदगी में अव वो बड़ा दिन आने वाला है। खबर है कि अनीस बज्मी अपनी हिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वेल में सन्नी लियोन को कास्ट कर सकते हैं।

सेक्स कॉमेडी 'मस्तीजादे' में सेक्सी हसीना सन्नी

फिल्म में दस हिरोईन होंगी जिनमे से एक सन्नी लियोन भी हो सकती है। हालांकि अभी इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि फिल्म में मेन हीरो तो सलमान खान हैं और सलमान खान की कोशिश रही है कि वो अपनी फिल्म में एडल्ट कटेंट ना डालें इसी कारण सन्नी की 'नो एंट्री' जोन में एंट्री हो पाती है या नहीं यह कह पाना थोड़ा सा मुश्किल है। हो सकता है कि सलमान, सन्नी को लेने से मना कर दें।

वैसे 'नो एंट्री' फिल्म काफी बोल्ड कॉमेडी वाली फिल्म थी तो उसका सीक्वेल भी बोल्ड ही होगा ऐसे में सलमान को सन्नी के नाम पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए लेकिन फिर भी अभी कुछ भी तय नहीं हैं। हालांकि अनीस की पूरी कोशिश है कि वो सन्नी लियोन को फिल्म में ले लें देखते हैं उनकी कोशिश कामयाब हो पाती है या नहीं? खबर है कि एली अवराम को भी फिल्म में लिया जा सकता है।

साल 2005 की सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वेल में सलमान खान का ट्रिपल रोल होगा तो वहीं फिल्म के लिए हीरो फरदीन खान ने 14 किलो वजन कम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X