सन्नी को पॉर्न स्टार होने का दुख होता तो वो आज स्टार नहीं बनतीं!

सन्नी लियोन को लेकर हर बार एक ही खबर आती है कि उन्हें अपने स्टार होने का कोई दुख नहीं है। लेकिन ये समझ नहीं आता कि आखिर उन्हें पॉर्न स्टार होने का दुख क्यों होगा। वो अगर एडल्ड फिल्मों में काम कर रही थीं तो ये उनकी मजबूरी थी शौक नहीं। ऐसे में अगर वो दुख मनाती रहतीं तो शायद कभी यहां तक नहीं पहुंच पाती। सन्नी लियोन के आज लाखों फैन्स हैं जिन्हें सन्नी लियोन का काम और उनकी खूबसूरती बेहद भाती है। सन्नी लियोन भी अपने फैन्स की शुक्रगुजार हैं कि उन लोगों ने सन्नी को अपनाया और सफलता दिलाई है। सन्नी ने हमेशा ही मीडिया से बात करते हुए य ही कहा कि उन्होंने अभी तक जो कुछ भी किया है उन्हें उसका कोई पछतावा नहीं है।

सन्नी लियोन ने ये हमेशा ये कहा कि उन्हें अपनी पिछली जिंदगी से कोई मलाल नहीं है। उसी जिंदगी के चलते वो आज यहां पर पहुंची हैं। भले ही वो जिंदगी मुश्किलों भरी थी और उसकी वजह से लोग उन्हें आज इज्जत की नजरों से नहीं देखते। लेकिन उन्हें इस बात से कोई शिकायत नहीं है। सन्नी लियोन के बॉलीवुड तक पहुंचने के पीछे सन्नी लियोन के पति डेनियल का काफी बड़ा हाथ है। सन्नी के हर एक प्रोजेक्ट को डेनियल ही देखते हैं और उनकी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी डेनियल पूरी तरह से सन्नी का साथ देते हैं। डेनियल सिर्फ सन्नी के पति ही नहीं बल्कि उनके मैनेजर भी हैं।

शुरुआत से ही सन्नी लियोन के पति डेनियल ने सन्नी लियोन का साथ दिया और आज तक वो हर एक वक्त सन्नी लियोन के साथ खड़े रहते हैं। हाल ही में जब सन्नी लियोन ने वनइंडिया से बात की तो उस दौरान भी सन्नी लियोन ने अपने पति को अपनी सफलता का क्रेडिट देते हुए कहा कि उनके पति डेनियल की वजह से वो आज यहां तक पहुंची हैं। ज्ञात हो कि सन्नी ने सारी एडल्ट फिल्में भी डेनियल के साथ ही की हैं। वही हर फिल्म में उनके पार्टनर होते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X