तो क्या सुष्मिता से प्रभावित हैं सन्नी लियोन जो सेक्सी....
कहा जा रहा है सन्नी लियोन को फिल्म में सेक्सी टीचर का रोल करना है। जिसके लिए सन्नी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। सन्नी लियोन का यह किरदार काफी कुछ फराह खान निर्मित फिल्म मैं हूं ना...की सुष्मिता सेन वाले रोल से प्रेरित है, इसलिए कहा जा रहा है कि सन्नी लियोन इन दिनों सुष्मिता सेन की तरह छरहरी बनने की कोशिश कर रही हैं।
खुद भी वो सुष्मिता सेन से खासी प्रभावित हैं इसलिेए उनके जैसा तैयार होने में उन्हें मजा आ रहा है। फिल्म में सन्नी एक टीचर हैं जिनसे उन्हीं के स्टूडेंट को प्यार हो जाता है। ऐसा ही कुछ फिल्म मैं हूं ना... मे भी दिखाया गया था।
देखते हैं कि सुष की तरह सन्नी लियोन पर्दे पर जादू जगा पाती है कि नहीं क्योंकि केवल सेक्सी लुक से ही सुष ने अपने रोल को यादगार नहीं किया था बल्कि इसके लिए उन्होंने अच्छी खासी एक्टिंग भी की थी। इसलिए सन्नी को भी यह बात समझनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
