पर्दे पर ऐश-सुष साथ-साथ मतलब की आठवां अजूबा?
हैरान रह गये ना.. लेकिन ऐसा ही कुछ आजकल फिल्मी गलियारों में सुनने को मिल रहा है। खबर है कि ऐश्वर्या राय की कम बैक फिल्म 'हैप्पी ऐनिवर्सरी' में ऐश्वर्या राय और सु्ष्मिता सेन साथ-साथ नजर आ सकती है।
और इस हैरत अंगेज कारनामे को आकार देने की जुगत में लगे हैं फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रहलाद कक्कड़, जिन्होंने फिल्म का लीड रोल ऐश्वर्या को देने के बाद फिल्म का अहम किरदार पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन को सुनाया जिसे सुष ने काफी पसंद किया है लेकिन अभी उन्होंने इस रोल के लिए हां बोला है या नहीं इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
फिल्मी प्लेटफार्म पर सुष्मिता, ऐश्वर्या से पिछड़ गयीं
कहा जा रहा है कि प्रहलाद को पूरा भरोसा है कि फिल्म के इस दमदार रोल के लिए सुष मना नहीं करेंगी, अगर सच में ऐसा होता है तो यह दुनिया के आठवें अजूबे से कम नहीं होगा।
Pics: मादक हु्स्न की मल्लिका सुष्मिता सेन
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन के बीच की टशन म़ॉडलिंग की दुनिया से चली आ रही हैं। दोनों के बीच में बराबरी का मुकाबला तब से हो रहा है जब दोनों ही मॉडलिंग के क्षेत्र में एकदम नये थे। इस लड़ाई को और चोखा किया था फेमिना मिस इंडिया 94 प्रतियोगिता नें।
जिसमें सुष्मिता सेन ने मात्र कुछ नंबरों से ऐश्वर्या राय को पराजित करके मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था और ऐश्वर्या राय को मिस इंडिया वर्ल्ड खिताब पर संतोष करना पड़ा था। दोनों के बीच के मुकाबले और तकरार की बातें अक्सर फिल्मी पत्रिकाओं की सुर्खियां बनते थे।
Pics: खूबसरत-मनमोहिनी ऐश्वर्या राय बच्चन
लेकिन किस्मत और वक्त दोनों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान था और दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र का ताज अपने नाम किया। जहां सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स खिताब जीता वहीं ऐश्वर्या राय भी विश्वसुंदरी बनी।
दोनों के बीच में हमेशा तुलना होती रहती थी लेकिन यह तुलना तब और बढ़ गयी जब दोनों ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। लेकिन इस प्लेटफार्म पर सुष्मिता, ऐश्वर्या से पिछड़ गयीं। जहां वो चंद अच्छी फिल्में देने के बावजूद एक सफल अभिनेत्री नहीं बन पायीं वहीं ऐश्वर्या ने अच्छी फिल्में चुनकर नंबर वन अभिनेत्री का खिताब अपने नाम कर लिया। यही नहीं ऐश्वर्या ने सही समय पर शादी करके घर भी बसाया और आज मम्मी बनकर भी लोगो के दिलों पर राज कर रही हैं।
तो वहीं सुष्मिता सेन की कुछ गलत फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा चलने नहीं दिया और निजी जिंदगी में भी सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की। हालांकि उन्होंने दो बेटियों को गोद लेकर मातृत्व का सुख पा लिया है लेकिन उन्हें आज भी लगता है कि बॉलीवुड में वो ज्यादा की हकदार थी, उन्हें ऐश्वर्या राय से ज्यादा मिलना चाहिए था।
खैर अब दोनों लोगों का समय काफी आगे निकल चुका है, ऐसे में अगर वाकई में 'हैप्पी ऐनिवर्सरी में दोनों साथ दिखती हैं तो यह दोनों के फैंस के लिए अनोखा और सुखद अनुभव होगा। मालूम हो कि 'हैप्पी ऐनिवर्सरी' में हीरो अभिषेक बच्चन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











