..................... Sunny Leone number one Bollywood star search on Google, फ्लॉप होकर भी नंबर वन हैं सन्नी - Hindi Filmibeat

फ्लॉप होकर भी नंबर वन हैं सन्नी

फ्लॉप फिल्म करने के बाद क्या कोइ एक्टर इंटरनेट के सर्च इंजिन पर नंबर वन हो सकता है? वाकई ये तो नामुमकिन सी बात है लेकिन सन्नी लियोन के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। सन्नी लियोन की भट्ट कैंप के अंतर्गत पहली फिल्म 'जिस्म 2' जो कि पूजा भट्ट ने बनाई थी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। दर्शक सिर्फ सन्नी के नाम पर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाहॉल पहुंचे लेकिन वो चंद दर्शक भी हॉल से निराश होकर वापस आए। 'जिस्म '2 में एक्टिंग के नाम पर कुछ भी नहीं था और जिस्म की नुमाईश तो भरपूर की गयी थी। लेकिन सिर्फ जिस्म दिखाकर कोई बिपाशा की बराबरी नहीं कर सकता ये बात सन्नी को फिल्म के फ्लॉप होने के बाद समझ आई।

अब जल्द ही सन्नी लियोन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज होने वाली है लेकिन लोगों का कहना है कि रागिनी एमएमएस 2 भी शायद पहले की तरह ही सन्नी लियोन के जिस्म की नुमाईश पर ही आधारित होगी। सन्नी लियोन को हाल ही में इंटरनेट पर सर्च की जाने वाले सेलिब्रिटीज में पहला नंबर मिला है और उनके बाद बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का नाम है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि राजेश खन्ना लगातार कई सारी हिट फिल्में देकर भी इंटरनेट के टॉप सेलिब्रिटीज में दूसरे नंबर पर रहे जबकि सन्नी लियोन अपनी पहली ही फिल्म के फ्लॉप होने पर भी पहले नंबर पर हैं।

कुछ लोगों का तो ये कहना है कि सन्नी का इंटरनेट साइट पर नंबर वन की पॉजीशन पर होने की खबर सिर्फ सन्नी की अगली फिल्म को थोड़ा पब्लिसिटी देने का एक जरिया है। पिछले कई दिनो से यही खबर सुर्खियों में है कि सन्नी को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया जाता है। अब देखना ये है कि ये पब्लिसिटी सन्नी की अगली फिल्म को किस तरह सफलता दिलाने में मददगार साबित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X