..................... Sunny Leone in Hrithik Roshan's upcoming movie Kaabil - Hindi Filmibeat

RUMOUR: आमिर तो नहीं.. लेकिन ऋतिक रोशन के साथ दिखेंगी सनी लियोन!

[गपशप] ऋतिक रोशन की अगली फिल्म.. 'काबिल'। जी हां, काफी कंट्रोवसी के बाद आखिरकार संजय गुप्ता ने अपनी अगली फिल्म काबिल की तैयारी शुरू कर ही दी। फिल्म को राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

खैर, फिल्म से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आ रही है कि 'काबिल' में हमें सनी लियोन भी दिखने वाली हैं। जी हां, फिल्म 'काबिल' में सनी लियोन आईटम नंबर करने वाली हैं। हालांकि अभी सनी ने इस फिल्म के लिए हां नहीं कहा है।

CLASH: अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन को टक्कर देगी ये कॉमेडी फिल्म!

याद दिला दें, संजय गुप्ता की ही फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में भी सनी लियोन ने एक धमाकेदार आईटम नंबर किया था। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि काबिल में भी हमें सनी का डांस देखने को मिल जाए। वहां, सनी ने जॉन अब्राहम के साथ डांस किया था, हो सकता है यहां ऋतिक के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल जाए।

फिल्म की बात करें तो फिलहाल ऋतिक के अपोजिट किस एक्ट्रेस को फाइनल किया जाएगा, यह अभी तक नहीं बताया गया है। अफवाह थी कि फिल्म के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया गया है, लेकिन संजय गुप्ता ने इस खबर को सिरे से नकार दिया।

यहां जानें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X