तो अब रणबीर कपूर गाएंगे- मेरे सामने वाली खिड़की में, एक चांद सा..
[गपशप] करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' काफी दिलचस्प होने वाली है। फिल्म से जुड़ी जितनी खबरें आ रही हैं, उससे साफ है कि फिल्म में काफी धमाका होने वाला है। कुछ ही समय पहले हमने आपको बताया कि करण ने सनी लियोन को फिल्म में साइन किया है।

अब बता दें, फिल्म में सनी रणबीर कपूर की पड़ोसन बनी नजर आएंगी। खबरों की मानें तो, सनी फिल्म में ऐसी पड़ोसन बनी हैं, जो रणबीर पर डाेरे डालती है और उन्हें रिझाने की कोशिश करती है।
Opps.. अक्षय कुमार की फिल्म होगी फ्लॉप.. कारण.. सनी लियोन!
फिल्म में सनी लियोन कैमियो निभाने वाली हैं, लेकिन हमें पता चला है कि सनी पर एक गाना भी होगा। फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, यह एक सांग सीक्वेंस होगा। सनी लियोन की शादी होने वाली है और रणबीर- अनुष्का वेडिंग सांग पर ठुमकते दिखेंगे।
VIDEO: तमाशा के सेट पर रणबीर- दीपिका की FULL मस्ती..
खास बात यह भी है कि इस गाने में इन तीनों सितारों के लिए मनीष मल्होत्रा ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। यानि की सारे सितारें बेहद खूबसूरत नजर आने वाले हैं। हालांकि गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं दिखेंगी, जो कि फिल्म की मेनलीड हैं।
खैर, फिल्म के इस सीक्वेंस से उम्मीद है फैंस बहुत खुश होंगे। आखिर, सनी लियोन की शादी और वो भी करण जौहर स्टाइल में कौन नहीं देखना चाहेगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













