''टूट गई बॉलीवुड की यह 'बेस्ट फ्रेंड्स' वाली दोस्ती!''
[गपशप] सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की दोस्ती खतरे में है.. जी हां, कुछ ही समय पहले यह अफवाह काफी तेजी के साथ ऊपर उठी थी। अफवाह थी कि एक एवार्ड फंक्शन के दौरान सोनम और सोनाक्षी एक दूसरे इग्नोर करतीं नजर आईं।
सोनाक्षी रणवीर सिंह के साथ बैठी थीं, जबकि सोनम मात्र दो सीट बगल.. लेकिन दोनों में से किसी ने भी बात करने की कोशिश नहीं की। इतना ही नहीं, बल्कि शो से बाहर निकलते वक्त भी सोनाक्षी को देखकर सोनम ने अपना रास्ता बदल लिया।
ALERT: 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा.. अब इस 'स्पेशल लिस्ट' में हो गईं शामिल!
खैर, यह खबर कितनी सच्ची थी और कितनी झूठी..यह तो हमें नहीं पता। लेकिन हां, इस खबर के वायरल होते ही सोनम और सोनाक्षी ने काफी मजेदार तरीके से लोगों को झूठा साबित कर दिया।
सोनम ने ट्विटर पर सोनाक्षी से पूछा कि, 'सोना मुझे याद नहीं, मैंने आपको कब इग्नोर किया.. क्या क्या न्यूज लिखते हैं..' इस पर सोनाक्षी ने रिप्लाई दिया- 'हां, दो दिनों पहले जब हम साथ घूमने गए थे तो हमने सेल्फी क्लिक नहीं की थी ना.. अगली बार याद रखेंगे..'
बहरहाल, यह तो हुई सोनम- सोनाक्षी की बात, लेकिन यहां जानते हैं कौन कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेसस हैं फ्रैंड्स-


Click it and Unblock the Notifications

