इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स की वजह से सोनम सोनाक्षी के बीच आई खटास

सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा में हाल फिलहाल तो दोस्ती होने के कोई आसार नहूीं है और इसका पूरा श्रेय जाता है इंडस्ट्री के नामी डायरेक्टर्स को। भई अब वो बार बार सोनाक्षी की जगह सोनम को अपनी फिल्म में लेते रहेंगे तो सोनाक्षी सोनम को गले तो नहीं लगाएंगी ना! फिल्म निर्देशक और निर्माता अरबाज खान ने खुलासा किया है कि फिल्म 'डॉली की डोली' के लिए सोनम कपूर को फाइनल करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा पर विचार किया गया था।

अरबाज़ ने डॉली की डोली के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके सामने कई नाम थे। पर ये भी देखना था कि किस एक्ट्रेस के पास समय है। स्क्रिप्टिंग के समय हमें सोनम का भी ख्याल आया। हमें इस फिल्म के लिए युवा से युवा लड़की चाहिए थी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट प्रेम रतन धन पायो से सोनाक्षी को बाहर करवा कर सोनम को इन कर लिया था।
सोनम, दीपिका, अनुष्का, ऐश, प्रियंका, कैट, आलिया...सबसे लंबा ChaIN लेटर!

अब ऐसे में जब सोनाक्षी के हाथ से इतने बड़े दो प्रोजेक्ट चले गए हों तो वो और सोनम एक दूसरे के साथ नॉर्मल बर्ताव तो नहीं ही करेंगे। फिलहाल तो अब सोना अपनी आने वाली फिल्म तेवर के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं।
VOTE: BEST OF BOLLYWOOD 2014

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X