इमरान का सेंस ऑफ ह्यूमर है लाजवाब

आई हेट लव स्टोरीज की तस्वीरें देखें
इस फिल्म में दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। मगर इसके साथ दोनों की ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री काफी अच्छी है। सोनम का कहना है कि आई हेट.. की शूटिंग के दौरान इमरान खूब मजाक किया करते थे और सोनम हंस- हंस के लोट- पोट हो जाती थी।
वैसे सोनम को इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। इसके पीछे वजह है सोनम का रॉयल ड्रेसिंग सेंस। यानी मंहगे कपड़े और हैंडबैग। इमरान का कहना है कि सोनम के हैंडबैग स्टाइलिश तो होते हैं मगर उनका साइज इतना बड़ा होता है कि वो बैग कम सूटकेस ज्यादा लगते हैं।
पढ़ें: मामू जान से परेशान इमरान
सोनम के हैंडबैग की तुलना इमरान ने सूटकेस से कर दी और सोनम अवाक रह गईं। अब हम ये तो नहीं जानते कि सोनम को इमरान का ये मजाक कितना पसंद आया मगर हम तो कहेंगे इमरान का ये मजाकिया अंदाज हमें खूब पसंद आया।


Click it and Unblock the Notifications