मामू जान से परेशान इमरान

By Neha Nautiyal

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय इमरान खान इन दिनों अपने मामा आमिर खान थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। बात ये है कि इमरान को लगता है मेहनत वो करते हैं और क्रेडिट मामा आमिर ले जाते हैं।

दरअसल इमरान का सामना जब भी पत्रकारों से होता तो उनसे आमिर को लेकर भी खूब सवाल पूछे जाते हैं। अब आमिर तो पत्रकारों से वैसे ही दूरी बनाए रखते हैं और सिर्फ अपनी फिल्मों के रिलीज के दौरान ही पत्रकारों से बात करते हैं तो इसलिए पत्रकार लगे हाथ इमरान से मामा के बारे में सवाल पूछ डालते हैं।

अब एक बात ये भी है कि सबको लगता है कि इमरान अपने मामा की सलाह के बिना कुछ नहीं करते। मगर इमरान इस बात को साफ करते हुए बताते हैं कि वो अपने फैसले खुद लेते हैं, आमिर उनके मामा हैं, गाइड नहीं। चलो भई अच्छी बात है इमरान बेहद समझदार हैं, वो समझते हैं कि इंडस्ट्री में अपने दम पर टिका जा सकता किसी के सहारे के दम पर नहीं। मान गए इमरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X