ऐश के कारण सोनाक्षी ने मणि सर को ना बोला!
मणि सर को 'ना' बोला है बॉलीवुड की मिस दबंग यानी सोनाक्षी सिन्हा ने। जो इतनी बिजी है कि उनके पास ही डेट्स ही नहीं है मणि सर को देने के लिए।
खबर है कि मणिरतनम एक बहुत ही खूबसूरत कहानी पर काम कर रहे हैं जो कि महिला प्रधान फिल्म की है। जिसमें लीड रोल प्ले करने वाली ऐश्वर्या राय। मणि की पूरी कोशिश है कि वह ऐश्वर्या का जोरदार ढंग से कमबैक करवाये।
सोनाक्षी ने 'कैट' को रणबीर के बेडरूम में देखा...
इसी फिल्म में सोनाक्षी के लिए एक खास रोल था जिसके लिए मणि ने उन्हें एप्रोच किया था लेकिन सोनाक्षी ने मना कर दिया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह सब कुछ इसलिए हुआ कि सोनाक्षी फिल्म में सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने नो बोला है।
खैर कारण जो भी हो सच तो यही है कि सोनाक्षी ने मणि की फिल्म करने से मना कर दिया है और अब उन्हें आगे भी कभी मणि की फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा भी नहीं यह कहना थोड़ा मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications
